धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
पंचायत समिति हिंडोली की स्थाई समितियों के चुनाव की प्रक्रिया में सोमवार को सदस्यों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए निर्वाचन अधिकारी बीडीओ प्रेमराज मीणा ने बताया कि पंचायत समिति की सामाजिक सेवाएं एवं सामाजिक न्याय स्थाई समिति के लिए पंचायत समिति सदस्य मोरपाल गुर्जर, आशा कुमारी मीणा,, सुप्रिया गुर्जर, गायत्री शर्मा ,उर्मिला बाई बेरवा ने आवेदन किया वहीं प्रशासन एवं स्थापना स्थाई समिति के लिए पंचायत समिति सदस्य शकुंतला व्यास, सायरा गुंजल, बलराम मीणा ,हनुमान नागर, व पोखर लाल सैनी ने आवेदन प्रस्तुत किए वहीं वित्त एवं कराधान स्थाई समिति के लिए पंचायत समिति सदस्य पोखर लाल सैनी, ओमप्रकाश भील, नीलम बाई, त्रिलोक योगी और मुकेश बेरवा ने आवेदन प्रस्तुत किए वही विकास एवं उत्पादन स्थाई समिति के लिए पंचायत समिति सदस्य मनभर बाई ,द्वारिका बाई, चिरंजीव,हनुमान नागर ,रामधरा बाई गुर्जर ने आवेदन प्रस्तुत किए एवं शिक्षा स्थाई समिति के सदस्यों के लिए पंचायत समिति सदस्य अर्चना कवर, सायरा गुंजल ,सोना बाई ,दुर्गा लाल व निशा सोमानी ने आवेदन प्रस्तुत किए , आवेदन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को उनके निर्वाचन के निर्णय की घोषणा की जाएगी ।