मानव सेवा समिति द्वारा श्रम मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

श्रम विभाग में अधिकारियों संविदा कर्मियों व दलालों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि श्रम विभाग में दलालों का बोलबाला है विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी खुलेआम अधिकारी के लिए दलाली कर रहे हैं इतना ही नहीं श्रमिक डायरी स्कॉलरशिप प्रस्तुति सहायता मृत्यु सहायता एवं अन्य कार्यों के लिए दलाली की राशि फिक्स कर रखी है विभाग में केवल दलालों के माध्यम से ही कार्य हो रहे हैं दलालों से कार्य दलालों से कार्य नहीं कराने पर गरीब मजदूर को विभाग के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दलालों द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 2000 से ₹40000 तक की दलाली की राशि ली जा रही है। इसके चलते  वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि विभाग में कार्यरत अधिकारी विपिन काला की आईडी से जारी कार्डो का भौतिक सत्यापन कर जांच की जाए तथा बनाई गई सर में डालो की जांच कर दलाल संविदा कर्मियों व अधिकारियों को हटाया जाए। जिससे की आम श्रमिकों को दलालों से राहत मिल सके। साथ ही संविदा कर्मियों एवं अधिकारियों की संपत्ति की जांच की जाए। श्रमिकों द्वारा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की शुभम पोर्टल एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर को भी शिकायते दी गई है। इसके बावजूद भी इंसान अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। राजेश खोईवाल ने श्रम विभाग को दलालों से मुक्त कराने वास्तविक लाभार्थी को लाभ दिलाने पता बस अधिकारियों में संविदा कर्मियों की संपत्ति की जांच करवाई जाकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करवाने की मांग की है।। इस दौरान रवि कुमार रमेश मंडावरा मुकेश वर्मा गोविंद गुर्जर अनिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे