उदयपुरवाटी बागोरा के भैरव घाट से शराब ठेका हटाने को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

जयपुर। झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी भैरू घाट स्थित शीतला रोड पर बालाजी मंदिर के समीप चल रहे शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों ने ठेका हटाने के लिए झुंझुनू जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि जो शराब ठेका बालाजी के मंदिर के पास संचालित है उसकी वजह से मंदिर में आने वाले भक्त जनों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। इस शराब के ठेके को इस मंदिर परिसर से हटवाने क लिए ग्रामीणों ने​ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र शराब ठेका हटाने की मांग की है l ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह शेखावत, मनमोहन सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह ,कालूराम ,विनोद सैनी, संतोष कुमार, सुमित्रा देवी ,भोलाराम ,ताराचंद सहित कई लोग मौजूद थे