शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया एनटीटी भर्ती पूरी करवाने की मांग

जयपुर, प्रदेश महासचिव विष्णु शर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर को सचिवालय में एनटीटी भर्ती पुरी करवाने कीi मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2018 में राजस्थान कमर्चारी चयन बोर्ड ने 1350 पदों पर पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक ( NTT ) का विज्ञापन जारी किया जिसमें NTSP में 1130 ओर TSP में 220 पद थे। 6 वर्ष का समय हो गया लेकिन आज दिनांक तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नही हुई  ।


अब तक NTSP में 906 ओर TSP में 18 पदों पर ही नियुक्ति दी गई शेष रिक्त पद NTSP में 224 हैं ।रिक्त पदों पर  सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन करवाये जाने की मांग कीजिससे पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिल सकें । अभ्यर्थी अनिल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्री प्राइमरी कक्षाओ पर जोर दिया गया है । वर्तमान समय मे  प्रदेश की करीब 1900 विद्यालयों में NTT अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहें । शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया की भर्ती जल्द पूरी करेंगे ।