गन्दे पानी से निजात दिलाने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिया ज्ञापन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी|


उपखंड क्षेत्र के बड़ागांव कस्बे में
आबादी के बीच में स्थित 2 तालाबों के गंदे पानी से निजात दिलाने हेतु पंचायत समिति सदस्य दीपेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं को ज्ञापन सौंपा है । सिंह ने बताया कि ग्राम की आबादी के पास स्थित तालाबों में पूरे गांव की गंदी नालियों का पानी गिरता है । गंदे पानी की बदबू पूरे क्षेत्र में फैलती रहती है जिससे आसपास के लोगों का रहना दूभर हो गया है । बरसात के मौसम में तालाब ओवरफ्लो होकर आसपास की बस्ती में भर जाता है तथा सड़क पर फैल जाता है जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाता है । मच्छरों की भरमार होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है । इस गंदे पानी की निकासी गांव से 2 किलोमीटर दूर बैराना जोहड़ में सीवरेज के द्वारा करने का आग्रह किया है ।
उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा ने भी दूरभाष पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को समस्या के निदान हेतु आग्रह किया है ।