तालेड़ा मे लंपि रोग के इलाज हेतु गौ वंशों के लिए आइसोलेशन सेंटर की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

तालेड़ा मे लंपि रोग के इलाज हेतु गौ वंशों के लिए आइसोलेशन सेंटर की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

तालेड़ा उपखंड अधिकारी कर रहे हैं मनमर्जी नहीं कर राज्य सरकार के आदेशों की पालना

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

तालेड़ा बूंदी 23 सितंबर गौ सेवकों द्वारा तालेड़ा मे गौवंशों मे फेल रही लम्पि रोग के इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
ज्ञापन में बताया कि लंपी वायरस से पीड़ित गोवंश की संख्या लगातार तालेड़ा कस्बे में बढ़ रही है गोवंश खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं जिससे अन्य गौवंशो को भी इस बीमारी से ग्रसित होने का खतरा उत्पन्न हो रहा है यदि इन गौवंशो के लिए उपयुक्त आइसोलेशन सेंटर की व्यवस्था नहीं की गई तो यह गोवंश काल का ग्रास बन रहे हैं जिससे जनमानस में आक्रोश फैल रहा है उपखंड अधिकारी को आइसोलेशन हेतु अवगत कराने पर बार-बार आइसोलेशन सेंटर के लिए जगह परिवर्तित कर साफ मना कर दिया है जिससे राज्य सरकार के आदेशों की भी अवहेलना खुलेआम हो रही है जबकि राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं कि हर ग्राम पंचायतों पर लंपी रोग हेतु आइसोलेशन सेंटर बनाए जाकर गोवंशओं का इलाज किया जाए पर उपखंड अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं