संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
केशोरायपाटन सहकारी शुगर मिल के पुनः संचालन को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बूंदी 12 मई केशोरायपाटन सहकारी शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि गिरिराज गौतम ने बताया कि क्षेत्र की जीवनदायिनी राजस्थान की एकमात्र सहकारी शुगर मिल केशोरायपाटन के पुनः संचालन को लेकर क्षेत्र का किसान युवा एवं सभी वर्ग दलीय राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास के लिए मिल के संचालन को लेकर पिछले 17 वर्षों से आंदोलनरत हैं कई बार सरकार एवं प्रशासन को अवगत कराने के बाद आंदोलन को लगातार तेज किया जा रहा है बूंदी ट्रैक्टर मार्च को जिला कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसानों द्वारा स्थगित किया गया था जिला कलेक्टर द्वारा हमें आश्वासन दिया गया था कि कि आपकी भावनाओं को समझते हुए नेशनल शुगर फेडरेशन ऑफ नई दिल्ली की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया जाएगा लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई इसलिए मिल परिधि के सैकड़ों गांवों के किसान एवं युवा प्रतिनिधि द्वारा आज सांकेतिक धरना देकर आपसे आग्रह किया जा रहा है कि मिल निरीक्षण के लिए टीम को अविलंब बुलाया जाए ज्ञापन के दौरान लोकेश शर्मा पुरुषोत्तम सैनी चुन्नीलाल रामभरोस भोला शंकर राहुल दिल शाद मस्तराम देवेंद्र सिंह भोला शंकर गोलू कृष्णा हनुमान कुशवाह नरसिंह रमेश विशाल राम कैलाश मीणा आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे