उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

संवाददाता कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी |

उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

झुंझुनू जिले की उदयपुरवाटी कस्बे के जयपुर रोड़ पर स्थित उपखंड कार्यालय के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वेसर लाल सैनी ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश भर में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें भारत सरकार द्वारा हाल ही में भारतीय सेवाओं के तीनों अंगों में सैनिकों की भर्ती करने हेतु अग्निवीर योजना प्रारंभ की है। जो देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है इस योजना के विरोध में देशभर में युवाओं में भारी आक्रोश है। इस योजना को वापस लेने के लिए सभी उपखंड मुख्यालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया गया है, ताकि अग्नीपथ योजना को वापिस लिया जाए। इस दौरान भागीरथ सैनी, लक्ष्मी सैनी, श्रवण कुमार, मोहनलाल, बलाराम, सुवा देवी, इंद्राज सैनी, ताराचंद, राजेंद्र सिंह, दौलत राम सैनी सहित पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।