डीवाईएफआई तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

डीवाईएफआई तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में गुरुवार को डीवाईएफआई के तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी के नेतृत्व में विभिन्न माँगों को लेकर उपखंड अधिकारी को, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया!
ज्ञापन में लिखा है कि
लंपी को महामारी घोषित किया जाए!
लंपी से रोग ग्रस्त गौमाताओ का गाव स्तर पर सर्वे किया जाए!
लंपी से रोग ग्रस्त गौमाताओ का इलाज एलोपैथी एवं आयुर्वेदिक पद्धति से करवाया जाए!
लंपी से मरने वाली गौमाताओ के अंतिम संस्कार के लिए गांव स्तर पर उचित व्यवस्था की जाए!
लंपी से मरने वालों की गौमाताओ के पालकों को 100, 000 रुपये तक मुआवजा दिया जाए!
गौ रक्षा के नाम पर लूट मचाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए!
बारिश के कारण किसानो की बर्बाद फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए!
जिसमें मुख्यमंत्री महोदय से नम्र निवेदन किया गया कि उपरोक्त सभी माँगों को यथा शीघ्र मानते हुए राजस्थान की गोमाताओं को बचाने का पुनीत प्रयास किया जाए, और किसानों को बारिश से हुई क्षति की पूर्ति मुआवजा देकर जल्द से जल्द दी जाए, मुख्यमंत्री महोदय अपने जननायक होने का दायित्व पूरा करे!!
ज्ञापन देने वालों मे DYFI तहसील कमेटी के महासचिव इंद्राज सैनी, रवि सैनी, मनोज सैनी , कैलाश तवर, शीशराम सैनी, सेर सिंह, आदित्य सैनी, सोनू सैनी, विनोद, भरत कुमावत, जितेंद्र गुर्जर, जितेंद्र कुमार, समीर, अंकित कनवा आदि लोग मौजूद थे!!