जलापूर्ति को लेकर ज्ञापन सौपा

जलापूर्ति को लेकर ज्ञापन सौपा

फालना,महेंद्र मेवाड़ा

फालना शहर के उद्योग व्यापार विकास समिति के बैनर तले जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता के अधीनस्थ कर्मचारी को दिया ज्ञापन कार्यक्रम की जानकारी उद्योग व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा ने देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से खुडाला फालना में 96 घंटे से जलापूर्ति होती आ रही है जिससे लोगों को पानी के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है इस वर्ष बरसात भी अच्छी होने से एवं जवाई बांध में पानी की अच्छी जल आवक होने से देखते हुए अधीक्षण अभियंता से निवेदन है कि खुडाला फालना के लोगों को अब से 96 घंटे की बजाय 48 घंटे में जलापूर्ति सुचारू रूप से जारी करने की विनती की इस अवसर पर उद्योग व्यापार विकास समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा कोषाध्यक्ष प्रितपाल सिंह छाबड़ा,अमित मेहता,कुणाल पवार,पारस सोमपुरा,डूंगर सिंह भाटी,रितेश अगरवाल,जगदीश सोनी,जुगल किशोर कुमावत,मनीष शर्मा आदि उद्योग व्यापार विकास समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।