बढ़ती हुई बेरोजगारी - घटते रोजगार के अवसर" की माँग को लेकर राज्यपाल के नाम उपखंड कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

बढ़ती हुई बेरोजगारी - घटते रोजगार के अवसर" की माँग को लेकर राज्यपाल के नाम उपखंड कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में शुक्रवार को DYFI उदयपुरवाटी तहसील कमेटी के अध्यक्ष किशोर सैनी के नेतृत्व मे महामहिम राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा l ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय को बताया गया कि आज राजस्थान में बेरोज़गारी की विकट समस्या इतनी बढ़ गई हैं की बेरोजगार युवाओं का जीवन बहुत बड़े संकट से जुझ रहा हैं, ओर सरकार इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है l जिससे बेरोजगार युवा वर्ग एक गलत दिशा की ओर आकर्षित हो रहे हैं! एक तरफ तो बताया जाता है कि युवा वर्ग देश का भविष्य है, ओर दुसरी तरफ ये सरकार इनका भविष्य अंधकार मे डाल रहीं हैं,! और रोज़गार के सारे साधनों को निजी हाथो मे सौप रहीं हैं, जो राजस्थान सरकार की सबसे बड़ी भूल है!!
इस ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय को बता देना चाहते हैं कि अगर राजस्थान की सरकार इस" बढ़ती बेरोजगारी - घटते रोज़गार " पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो प्रदेश के बेरोजगारों द्वारा बड़ा और उग्र आन्दोलन किया जाएगा जिसमें संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश की सरकार की होगी!!
ज्ञापन देने वालो मे DYFI तहसील महासचिव इंद्रराज सैनी, रवि सैनी, शीशराम रजोरिया,सुरेन्द्र, SFI के केलाश सुईवाल, विकास मीणा, रामधन कटारिया,एडवोकेट मुन्शी सैनी, अंकित सैनी, पवन सैनी आदि लोग मौजूद रहें!!