शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल के नेतृत्व में समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि मानव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान महादान अभियान चलाकर रक्त उपलब्ध करवाते आ रहे हैं। इसी क्रम में 1 जुलाई 2021 को रक्तदान किया गया था जिसमें ब्लड बैंक प्रभारी रामदयाल शर्मा द्वारा रक्तदाताओं से मरीज के परिजनों से जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया था जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज करवा दी थी। उसके बाद शिक्षक दिवस के उपलक्ष में दिनांक 5. 9. 2021 को मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ब्लड डोनर देवीशंकर को साथ लेकर रक्तदान करने बूंदी ब्लड बैंक गए थे तो ब्लड बैंक प्रभारी राम दयाल शर्मा के ईशारे पर डॉ ऋषि कछावा ने मरीज के परिजन मुकेश राठौर ब्लड डोनर देवी शंकर व राजेश खोईवाल से अभद्रता करते हुए सरकारी कुर्सी को लात मार कर छोड़ दिया। जब सरकारी कुर्सी को तोड़ने का हमने विरोध दर्ज कराया तो डॉक्टर ऋषि कचावा ने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। जो की पूरी घटना ब्लड बैंक में सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। इसके पश्चात हम रक्तदान कर वापस आ गए थे। इसके बाद ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा आए दिन कार्यकर्ता व मरीज के परिजनों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया जाता है जिसके खिलाफ पूर्व में भी रिपोर्ट दे चुके हैं जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो रहे हैं ओर पूर्व में भी रामदयाल शर्मा रक्त बेचने की इस जांच में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए जा चुके थे लेकिन रामदयाल शर्मा ने अपनी पहुंच के कारण जांच को दबा दिया है । कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि वर्ल्ड बैंक प्रभारी रामदयाल शर्मा के खिलाफ रक्त बेचकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने व रक्त दाताओं को व तीमारदारों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने उनके खिलाफ अपराध करने के एवं स्टाफ को भड़काकर कार्यकर्ताओं के विरूद्ध झुटी रिपोर्ट करवाने की जांच सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच कर रामदयाल शर्मा को बर्खास्त करने की मांग की है। अन्यथा मानव सेवा समिति द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मानव सेवा समिति के विधिक सलाहकार मुकेश वर्मा शहर अध्यक्ष सूरज राठौर अनुसूचित जाति जनजाति के जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा अनिल करोसिया चंचल चंदेल हनुमान भील सौरभ चंदेल सोनू डगोरिया रवि कुमार मनोज सैनी अनिल जीतू हरित जितेंद्र कुमार सुनील वर्मा विवेकानंद मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे