Merry Christmas 2022 : कहां हुआ था प्रभू यीशू का जन्म, जानिए ईसा मसीह से जुड़ी खास बातें

आज पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है। क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस त्योहार को ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं, क्रिसमस ट्री सजाते हैं और एक दूसरे को उपहार देते हैं। आपको बता दें कि ईसा मसीह को ईश्वर का पुत्र कहा जाता है। क्रिसमस के इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे हमारे प्रभु यीशु और उनके जन्म से जुड़ी अहम बातें।

कब हुआ था ईसा मसीह का जन्म
 
माना जाता है कि ईसा के जन्म से करीब 4-6 साल पहले प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसा मसीह की माता का नाम मरियम और उनके पिता का नाम यूसुफ था। उनके पिता यूसुफ बढ़ई का काम करते थे। यह भी कहा जाता है कि मरियम ने एक सपना देखा था जिसमें यह भविष्यवाणी की गई थी कि वह हमारे प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देगी। मरियम गर्भवती हुईं। जब मरियम गर्भवती थी, गर्भवास्था के दौरान मरियम को बेथलहम की यात्रा करनी पड़ी. रात होने के कारण उन्होंने रूकने का फैसला किया, लेकिन कहीं कोई ठिकाना नहीं नहीं मिला. जिसके बाद एक गडरिए के घर ही उसी के अगले दिन माता मरियम ने प्रभु यीशु को जन्म दिया.

आपको बता दें कि 13 साल की उम्र से लेकर 30 साल की उम्र तक ईसा मसीह के जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बाइबिल की पवित्र किताब में उनका कोई जिक्र नहीं है। कहा जाता है कि रोमन शासक पिलातुस हमेशा यहूदी क्रांति से डरता था। इसलिए उसने धार्मिक समर्थकों को प्रसन्न करने के लिए ईसा मसीह को मृत्युदंड दिया। जिस दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था वह दिन शुक्रवार था। ऐसा कहा जाता है कि ईस्टर से कुछ दिन पहले वह फिर से जीवित हो गए थे। इसके बावजूद क्रिसमस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाता है। लोग चर्च जाते हैं और मोमबत्ती जलाकर ईसा मसीह से प्रार्थना करते हैं।