जयपुर। माइक्रोसॉफ्ट ने अपना लेटेस्ट ओए विंडोज 11 को रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने 5 अक्टूबर से विंडोज 11 को रोल आउट करने की घोषणा की थी।
जो भी यूजर्स विंडो 10 पीसी इस्तेमाल कर रहे हैं वे विंडोज 11 को फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा अब विंडो 11 को आने वाले कंप्यूटर्स में दिया जायेगा।
विंडोज 11 में अपग्रेड कैसे करें
जो भी डिवाइस या पीसी इस अपडेट के लिए कंपेटेबल होंगे उनको "इंटेलिजेंस मॉडल के आधार पर अपडेट प्राप्त होंगे।
इस तरह करें अपडे
विंडो 10 को विंडो 11 में अपडेट करने के लिए पहले आपको सेटिंग मेनू में विंडोज अपडेट सेक्शन में जाकर अपडेट के लिए चैक करना होगा। आपका पीसी इस अपडेट के लिए कंपेटेबल है कि नहीं इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट पर जाएं और फिर विंडोज 11 पर क्लिक करें। और संगतता जांचें अनुभाग तक नीचे स्क्रॉल करें। डाउनलोड ऐप पर टैप करें। अपने लैपटॉप या पीसी पर माइक्रोसॉफ्ट पीसी हेल्थ चेक ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें। इसके बाद इस एप्लिकेशन को खोलें। यहां आपको एक सूचना दिखाई देगी जिसमें विंडोज 11 का परिचय लिखा होगा यहां पर चेक नाउ बटन पर क्लिक करें।
बता दें कि इस नई विंडो में विंडोज हैलो सुधार और WPA3 H2E वाई-फाई समर्थन सहित नई सुविधाओं की घोषणा की है जो कि इस विंडोज का हिस्सा होंगे।