संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
गांव के युवाओं में नशे की लत छुड़ाने के लिए नववर्ष के पूर्व दिन शुक्रवार को दूध पिलाया गया।पंस सदस्य ओमप्रकाश बुगालिया के नेतृत्व में तथा सीएम सलाहकार व नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा की प्रेरणा से गांव के मुख्य बाजार में दूध महोत्सव मनाया गया।इस दौरान युवाओं को नववर्ष में नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया।इस दौरान विजय कुमार जांगिड़, मूलचंद भगत,नागरमल ओळख,
दयानंद बुगालिया,रमाकांत शर्मा, फूलचंद बुगालिया,कपिल,महेंद्र कुमावत,हरीराम ओळख,सुभाष तुलस्यान, मुरारीलाल परासर,राहुल बुगालिया, द्वारकाप्रसाद कुमावत, प्रवीण, सुमित नितेश,विकास आदि मौजूद रहे।