राज्य मंत्री अशोक चांदना सोमवार को हिंडोली व नैनवां क्षेत्र के धार्मिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

बड़गांव में एनीकट निर्माण करेंगे शिलान्यास।


युवा मामले और खेल विभाग, कौशल विभाग, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग, सांख्यिकी विभाग एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ राज्यमंत्री अशोक चांदना सोमवार को हिंडोली व नैनवा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राज्यमंत्री बड़गांव में मेज नदी पर एनिकट निमार्ण का शिलान्यास और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अशोक चांदना सोमवार को सुबह 1 बजे बड़गांव एनीकट शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4 बजे लक्ष्मीपुरा(डोडी नैनवां)सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसके बाद 5 बजे बैरवां का झोपड़ा भामर गुड्डासदावर्तियां नेनवां में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तो वहीं खेल व जनसंपर्क राज्यमंत्री 6 बजे डोडी में नैनवां मैं धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान यात्रा प्रवास के समय प्रहलाद यादव निजी सहायक साथ रहेंगे।