गृह राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायतों में जाकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में की शिरकत

-एकचित होकर "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के नारे को लेकर संकल्पित हों आमजन- गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम

डीग, गृह, गौपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शनिवार को जलालपुरा, लहरवाड़ा, फूटाकी, ईदगाह, बासबुर्जा, अमर सिंह का बास और घानोता नोता में पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की । गरीबों के साथ अत्याचार या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । राज्य मंत्री ग्राम पंचायत में जाकर आमजन से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर पात्र तक पहचाने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही किसी भी आमजन को किसी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे उनसे सीधा संपर्क कर सकते है।

उन्होंने वहा उपस्थित आमजन को विश्वास दिलाया कि उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी समाज, जाति, धर्म के व्यक्ति द्वारा गरीबों के साथ अत्याचार या अन्याय किया जाता है या कानून हाथ में लेने की कोशिस की जाती है तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । हर मुमकिन प्रयास कर युवाओं को दिए जायेंगे रोजगार के अवसर कार्यक्रम में उन्होंने वहा उपस्थित युवाओं को अच्छा आहार लेने, पढ़ लिख कर देश की सेवा करने, गलत प्रकार की पेय पदार्थ से दूर रहने, मां बाप का नाम रोशन करने का आह्वाहन किया।

उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया कि वह हर मुमकिन प्रयास कर उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे ताकि उन्हें सुख शांति से जीवन यापन करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान उन्होंने सभी को एकचित होकर "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के नारे को लेकर संकल्पित होने, भारतीय संस्कृति का संरक्षण करने, देश को विश्वगुरु बनाने, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों के श्रेणी में लाकर अपराध मुक्त राजस्थान, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाने के लिए संकल्पबद्ध होने की बात कही।

सावधान हो जाए गौतस्कर साथ ही उन्होंने गौतस्करों को चेताते हुए कहा कि पुलिस उन्हे ढूंढ रही है और जो भी गौतस्कर इस इलाके को बदनाम करने का काम करते है वे समय रहते सुधार जाए अन्यथा उनके खिलाफ भी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने दूध उत्पादन बढ़ाने, पशुपालकों का संरक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड का पूर्ण रूपेण उपयोग करवाने का भी आश्वासन दिया । कार्यक्रम में उन्होंने जलालपुरा में शमशान की जमीन पर अस्थाई अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार को तुरंत पुलिस के साथ अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

साथ ही जलालपुरा सहित लवाण घाटी मे अवैध खनन की शिकायत पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करने की बात कही। रविबार को यहां आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम गृह राज्यमंत्री रविवार 4 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे अलवर जिले के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात वे 11:45 पर सर्किट हाउस से रवाना होकर गुर्जर छात्रावास, अलवर में सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से वह 2:00 बजे प्रस्थान कर पटवन विहार, बेरू, जय श्री, नगर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। बेरू से वे 5:00 बजे रवाना होकर 5:45 पर दिदावली पहुंचेंगे।