संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l उपखंड क्षेत्र के किशोरपुरा में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। सरपंच मोहन लाल सैनी भी इस दौरान मंत्री गुढ़ा के साथ रहे। सुरेश मीणा किशोरपुरा ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 3 करोड़ 68 लाख रुपए का बजट दिया था।जिसमें बांडिया नाला पर 5 बोरिंग लगाई जा चुकी है। देवनारायण डूंगरी पापड़ चौराहे पर भी हजार लीटर की टंकी आधी से अधिक बन चुकी है। 25 किलोमीटर की बड़ी पाइप लाइन का काम जारी है। सरपंच मोहन लाल नें बताया कि मंत्री गुढ़ा ने हमें इस बार खूब सारा बजट दिया है।आने वाले समय में पानी की समस्या से अब निजात मिल सकेगी। मंत्री गुढ़ा ने गांव में ओर भी कई अन्य विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित करने का भरोसा दिलाया है।मंत्री गुढ़ा राज्य सभा चुनाव के बाद विधान सभा क्षेत्र लौटे है। किशोरपुरा में अनिल मीणा की आकस्मिक मोत पर भी गहरा अफसोस करते हुये परिवार जनों को ढाडस बंदाया। इस दौरान गुढ़ा के साथ सरवन कुमार जोशी वेद्य व कृष्ण सिंह भी साथ थे।