ग्रामीणों ने किया राज्यमंत्री गुढा का अभिनंदन
पानी की समस्या के लिए एक पहले तो एक अब ट्यूबवैल लगाने की की घोषणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
पचलंगी के झडाया नगर काकड़ की ढाणी के पास हीरामल मंदिर पर गुरुवार को कांग्रेस के युवा नेता रोहिताश सैनी के नेतृत्व में राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ग्रामीणों की जन सुनवाई में समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में पानी की समस्या के लिए एक ट्यूबवैल लगाने की मांग रखी। वही हीरामल मंदिर से शमशान भूमि तक सड़क बनाने व पिछले दिनों आबादी भूमि में कन्वट करवाने के लिए कलेक्टर को भेजी गई फाइलों को शीघ्र ही आबादी भूमि में करवाने आदि की समस्याएं बताई। ग्रामीणों की समस्या सुनकर मौके पर ही राज्यमंत्री गुढा ने काकड़ की ढाणी में एक टयूबवैल तो बुधवार को दिया था और दूसरे टयूबवैल लगाने की मौके पर ही घोषणा की। अधिकारियों को मौके पर ही अवगत करा कर शीघ्र ही बोरिंग मशीन बुलवाने के लिए कहा। आबादी भूमि के लिए भेजी गई फाइलों का जल्दी ही निपटारा करने का आश्वासन दिया। अधूरी पड़ी हीरामल मंदिर से शमशान भूमि तक डामीकरण सड़क बनवाने की घोषणा की। जनसुनवाई कार्यक्रम में आए सैनिक कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा का युवा नेता रोहतास सैनी के नेतृत्व में ढाणी के ग्रामीणों ने माला पहना कर अभिनंदन किया। इससे पहले राज्यमंत्री गुढा ने हीरामल मंदिर में धोक लगाकर मन्नत मांगी। इस दौरान समाजसेवी नेतराम पालीवाल, युवा नेता राकेश मीणा, सीताराम गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर ,पहलाद सिंह शेखावत, राम सिंह शेखावत, बंसी रावत, तेजपाल सिंह, रणजीत, राम सिंह शेखावत, फूल चंद गुर्जर, लीलाराम गुर्जर, रोहतास सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।