संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
सैनिक कल्याण बोर्ड , होमगार्ड, पंचायत राज ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के जयपुर स्थित आवास पर गुरुवार को जयमल सैनी के नेतृत्व में गुड़ा ढहर के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गुड़ा ढहर में गर्मी मौसम में चल रही पानी की टैंकर व्यवस्था को और बढ़ाई जाए जिसके चलते ढाणियों में आपूर्ति हो। एक टयूबवैल गुड़ा ढहर में लगवाने की मांग की। राज्यमंत्री गुढ़ा ने मौके पर ही उदयपुरवाटी एसडीएम को फोन पर बात कर शीघ्र ही टैंकर बढ़ाने के आदेश दिए।
वही ट्यूबवैल लगाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान मालीराम सूबेदार, लक्ष्मण राम, पंच फूलचंद, ग्यारसी लाल, जयमल, सांवरमल ,ओम प्रकाश, शंकरलाल ,पप्पू राम गुड़ा, बाबूलाल सैनी, गुरुदयाल सैनी, आदि मौजूद थे।