मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा व नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाडी से की मुलाकात

शेखावाटी के विकास पर हुई चर्चा

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l हाल ही में हुए राज्यसभा के चुनाव में भाजपा से विजय घनश्याम तिवाडी से राज्यमंत्री एवं उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा व उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने जयपुर में तिवाडी के आवास पर उनसे मुलाकात कर शेखावाटी के विकास पर चर्चा की l मंत्री गुढा व पालिकाध्यक्ष सैनी ने तिवाडी को जीत पर बधाई भी दी l इस दौरान युवा नेता बीएल सैनी, अकरम मुगल ,विनोद ,शीशराम इंदौरा आदि मौजूद रहे l