संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
गांव के नेत भोमिया मंदिर के पास अव्यवस्थित रूप से लगे बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा ने एक लाख 96 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।पंस ओमप्रकाश बुगालिया ने बताया कि विधायक ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को विधायक विकास निधि के तहत प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी करवाई है जिसकी एक प्रति ग्रामीणों को भी सौंपी।इस दौरान किसान नेता सुभाष बुगालिया, रिटायर्ड शिक्षक देवकरण सिंह,महेंद्र बुगालिया, ख्यालीराम, अमीलाल, रिटायर्ड डाकपाल लक्ष्मण सिंह, जगदीश प्रसाद, रामसिंह राइका, नागरमल ओळख आदि मौजूद थे।