गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंची विधायक चंद्रकांता मेघवाल, 5 साल पुराना मामला

गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंची विधायक चंद्रकांता मेघवाल, 5 साल पुराना मामला

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा। केशवराय पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। राज्यसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए चंद्रकांता मेघवाल ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। मेघवाल पर 5 साल पुराने मामले में महावीर नगर थाना पुलिस की ओर से धारा 41 ए के तहत दो बार नोटिस जारी किया है।

विधायक ने वकील के जरिए जिला एवं सेशन न्यायालय में अंतरिम व अग्रिम जमानत अर्जी पेश की है। अंतरिम जमानत की अर्जी में उन्होंने 10 जून को राज्यसभा चुनाव मतदान समय के पहले उन्हें गिरफ्तार नहीं करने की बात कही है। इस पर कोर्ट ने महावीर नगर थाना पुलिस को केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।
विधायक के वकील राजेश अड़सेला ने बताया की पुलिस की तरफ से दर्ज दो एफआईआर में चालान पेश करने की मियाद निकल चुकी है। 5 साल तक पुलिस मामले में चालान पेश नहीं कर सकी। जबकि इसी घटना को लेकर उनकी ओर से 3 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें एफआर लगा दी गई। अड़सेला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वोट डालने से रोकने के लिए मामले में दूसरी धाराएं जोड़ने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने कहा कि धारा 41 ए में 7 से 15 दिन बाद दूसरा नोटिस दिया जाता है। चंद्रकांता मेघवाल को 3 दिन के भीतर दो नोटिस भेज दिए गए। जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विपरित है। आज कोर्ट में विधायक चंद्रकांता मेघवाल की ओर से अंतरिम व अग्रिम जमानत अर्जी पेश की गई है। जिस पर कार्यवाहक न्यायाधीश ने सुनवाई की और पुलिस को केस डायरी पेश करने के निर्देश दिए। 10 जून को मामले की सुनवाई होनी है।