विधायक डॉक्टर शैलेश सिंह ने सड़को के नवीनीकरण व डामरीकरण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया

डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सानिवि की विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग  7 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली कुम्हेर सौंख से अधैया खुर्द, ब्रज विश्वविद्यालय से सैह वाया चौकीपुरा, संपर्क सड़क से आजऊ, हेलक रेलवे स्टेशन से गांधीनगर, अस्तावन से धनवाड़ा, संपर्क सड़क से पला, सिनसिनी से पला एवं सिनसिनी से रीठौठी सड़कों के नवीनीकरण व डामरीकरण निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सड़कों की हालत इतनी जर्जर हो गई थी कि लोगों का एक गांव से दूसरे गांव जाना दूभर था, हमने सरकार में आते ही अब इन सड़क मार्गों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। डीग कुम्हेर की सरदारी की सेवा के लिए हमने जो संकल्प चुनाव से पूर्व लिए थे, अब मैं लगातार उनकी सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हूं। इन कार्यक्रमों में मण्डल अध्यक्ष, सरपंच, कार्यकर्ताओ सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।