विधायक मनीष यादव ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब लड़कियों के विवाह में एक लाख ग्याहर हजार रुपए का नगद सहयोग किया
-विधायक मनीष ने विधवा की बेटियों की शादी के लिए दी आर्थिक मदद
शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने गुरूवार को धानोता गांव के रामदेव मंदिर के पास रैगरो का मोहल्ला निवासी गरीब विधवा भंवरी देवी की तीन पुत्रियों के विवाह के लिए एक लाख ग्याहर हजार रुपए की नगद राशि देकर परिवार की आर्थिक मदद की। धानोता निवासी भंवरी देवी गरीबी के कारण अपनी तीन पुत्रियों का विवाह करने में असमर्थ थी।
शाहपुरा विधायक मनीष यादव को खबर मिलने के बाद शुक्रवार को विवाह स्थल पहुंचे और भंवरी देवी की तीन पुत्रियों ममता, रोशनी व रजनी के विवाह के लिए एक लाख ग्याहर हजार रुपए नगद की आर्थिक सहायता देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक मनीष यादव ने सोशल मीडिया पर पर भी लोगों से मदद करने की अपील की जिसपर लोगों ने भी बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक की अपील के बाद सोशल मीडिया के जरिये भी 3 लाख 50 हजार रुपए इकठ्ठे हो गए। जानकारी के अनुसार धानोता गांव के रामदेव मंदिर के पास रैगरों के मोहल्ले निवासी भंवरी के पति मानाराम रैगर की मृत्यु करीब 10 साल पूर्व हो गई थी। तब से परिवार चलाने का जिम्मा भंवरी देवी के कंधों पर आ गया था। वह काफी समय बेटी के विवाह के लिए परेशान थी।
ऐसे समय में शाहपुरा से कांग्रेस के विधायक मनीष यादव ने उन्हें अपनी तरफ से एक लाख ग्याहर हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। शुक्रवार को विधायक मनीष यादव उनके घर पर पहुंचे और विधवा भंवरी देवी को नकद धनराशि प्रदान की। साथ ही विधायक मनीष यादव ने सोशल मीडिया पर भी लोगों से मदद करने की अपील की। जिससे विधायक की अपील पर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये तीन लाख पच्चास हजार रुपए की आर्थिक मदद की है। विधवा भंवरी देवी ने विधायक द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए उनका आभार जताया है। सूर्य प्रकाश ने बताया कि विधायक मनीष यादव इससे पूर्व भी कई असहाय और गरीब लोगों की मदद कर चुके हैं। विधवा भंवरी देवी के एक भी पुत्र नही है जबकि 9 पुत्रियां ही हैं। जिनमे 3 बेटियों का विवाह आज है।