आदर्श ग्राम तलवास का मॉडल विषधारी अभ्यारण्य के साथ पर्यावरण संरक्षण व विकास का उदाहरण बना,

राज्यस्तरीय शिविर में रहा अव्वल

संवाददाता भवानी शंकर
बूंदी राजस्थान


आदर्श ग्राम तलवास का मॉडल विषधारी अभ्यारण्य के साथ पर्यावरण संरक्षण व विकास का उदाहरण बना,

राज्यस्तरीय शिविर में रहा अव्वल


बून्दी 24 मई


भारत स्काउट गाइड का माउंट आबू में अठारह मई से आयोजित सात दिवसीय एडवांस यूनिट लीडर शिविर मंगलवार को स्काउट राज्य सचिव पीसी जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें वन विद्या पर आधारित बाल विकास की शाखा कबिंग के राज्यस्तर पर चयनित बारह सदस्यों सहित कुल सत्तानवे संभागियों ने भाग लिया। जिले से इस राज्यस्तरीय आयोजन में स्थानीय संघ देई के सहसचिव कब विभाग के मास्टर नीरज कुमार शर्मा ने राज्यस्तर पर चयनित होकर भाग लिया । शर्मा के नेतृत्व में आदर्श ग्राम तलवास का पर्यावरण सरंक्षण की अवधारणा पर आधारित संपोषित विकास के मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया।


संगठन के प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने बताया कि ग्रीष्म काल में शिक्षकों की योग्यता वर्धन हेतु राज्य मुख्यालय द्वारा कब व स्काउट विभाग के एडवांस शिविर आयोजित किये गए। शिविर में स्काउटिंग की बालकों के विकास की कब शाखा के यूनिट लीडर को सृजनात्मक निर्माण के अंतर्गत टास्क वर्क के रूप में आदर्श ग्राम के निर्माण का कार्य सौंपा गया जिसके तहत नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा रामगढ़ विषधारी अभ्यारण्य के साथ संपोषित विकास की अवधारणा को लेकर स्वच्छ ग्राम व्यवस्था के समेकित मॉडल का प्रदर्शन किया गया। मॉडल के माध्यम से गांव में स्वच्छ पेयजल, व्यवस्थित सड़क, आदर्श विद्यालय, समुचित प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल तकनीक के साथ हरे भरे पर्यावरण संरक्षण मॉडल का निर्माण को प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुत मॉडल का अवलोकन राज्यभर से आए पदाधिकारियों व संभागियों ने किया व सराहना करते हुए आदर्श गावँ के प्रभावी मॉडल के रूप में चयन कर इसकी अनुशंसा की गई। शिविर में हरित षष्ठ समूह द्वारा निर्मित किया गया यह मॉडल राज्यस्तरीय शिविर में प्रथम स्थान पर रहा। स्काउट परंपरा अनुसार करतल ध्वनि के साथ टीम को सम्मानित किया गया । बून्दी के यूनिट लीडर नीरज कुमार शर्मा को राज्यस्तरीय शिविर में इस उपलब्धि पर राज्य सचिव स्काउट पीसी जैन, असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर दिलीप माथुर, शिविर संचालक लीडर ट्रेनर बंशीधर शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर प्रदीप चित्तौड़ा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई दी।