मोदी आज लॉन्च करेंगे e-RUPI नामक नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म, जानें इसके बारे में

जयपुर। देश के प प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत में एक नया डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाले हैं। इस नये डिजिटल प्लेटफॉर्म का नाम है— e-RUPI । पीएम ने घोषणा की है कि देश में COVID-19 स्थिति के कारण डिजिटल भुगतान समाधान का शुभारंभ 2 अगस्त को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा। बता दें कि यह नया डिजिटल पेमेंट ऐप e-RUPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने अपने UPI प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।
जानें क्या है e-RUPI
e-RUPI एक ऐप है जिसके माध्यम से यूजर्स डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। यानि कि इससक कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट किया जा सकता है। क्यूआर कोड़ को इस ऐप से स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है। इसके अलावा सर्विस प्रोवाइर्ड पर कार्ड, डिजिटल भुगतान ऐप या इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस के बिना वाउचर का इस्तेमाल ​कर सकते हैं।
सरकार द्वारा एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई और इसमें बताया गया है कि इस आने वाले e-RUPI डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म सेवाओं के प्रायोजकों को लाभार्थियों और सेवा प्रदाताओं के साथ बिना किसी फिजिकली इंटरफेस के डिजिटल तरीके से जोड़ता है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि भुगतान के समय बिना किसी मध्यस्था के सर्विस प्रोवाइर्ड को पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध कराता है। वहीं इसका उपयोग मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं, टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी योजनाओं के तहत सेवाएं देने के लिए भी किया जा सकता है।