डीग, नेहरू गार्डेन में ब्रजेश ज्योति उपाध्याय आई पी एस एसपी डीग का धोलपुर एसपी के पद पर तबादला हो जाने पर जिला के पुलिसकर्मी अधिकारी तथा डींग ज़िले के नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया । एस पी उपाध्याय को बैंड बाजों क़े साथ घोड़े पर बैठाकर गणेश मन्दिर तक पहुँचाया । गणेश मन्दिर पर जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला डीग ने रामलला क़ी तस्वीर भेंट की तथा दुपट्टा पहनाया उनके साथ उमेश पाराशर, राहुल लवानिया, मोहित पाराशर, मानक चंद शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, महेश पाराशर थे ।