सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के गुहाला के पास स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम के श्री श्री 108 हनुमान दास महाराज मोनी बाबा के सानिध्य में कमदी माता मंदिर नेपाल में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ 3 मई (आखातीज ) से शुभारंभ होगा l बाबा के कर कमलों से अग्नि प्रज्वलित की जाएगी 10 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी तथा विशाल भंडारा एवं संतों की विदाई का कार्यक्रम होगा l बाबा के साथ रविंद्र शास्त्री यज्ञाचार्य चला ,कालूराम सैनी, मोहनलाल भागेगा ,रिंकू आदि भक्त भी हनुमान दास मोनी बाबा के साथ नेपाल के लिए रवाना हुए l समाजसेवी मदन लाल भावरिया के सानिध्य में नेपाल विदेश यात्रा के लिए विदाई की गई l जिसमें रमेश शर्मा ,विजय कुमार ,बाबूलाल सैनी, गिरधारी लाल सैनी, डॉ रामावतार गजराज, संत बक्स सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे l