स्टार हॉस्पिटल पर दीपावली पर विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित
-वसुंधरा कुटुंब पर वृद्ध जनों को बांटे स्वास्थ्य गारंटी कार्ड एवं दीपावली के उपहार देकर u एलउनका किया सम्मान
-डॉक्टर राकेश के दावत द्वारा किए जा कार्यक्रमों की लोगों ने सराहना की ओर डॉक्टर रेखा के दावत के सहयोग से चलाई जा रही है संस्था
जयपुर, स्टार सोशल ग्रुप स्टार हॉस्पिटल के सहयोग से सार्थक दीपावली पर्व का आयोजन किया जा रहा है उसके तहत स्टार हॉस्पिटल पर प्रत्येक लगने वाले रविवार लगने वाली संडे फ्री क्लीनिक में आए हुए 500 से ज्यादा मरीजों को स्टार हॉस्पिटल पर सर्वधर्म प्रार्थना करके सबको दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं वृद्ध जनों एवं महिलाओं को दीपावली के उपहार एवं पूजन सामग्री भेंट कर उनका सम्मान किया. वह आए हुए मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श देकर उन्हें दवाइयां वितरित की गई । स्टार हॉस्पिटल का वसुंधरा कुटुंब मुख्यमंत्री आवास बीलवा सांगानेर पर मोबाइल इकाई द्वारा वृद्ध जनों के लिए कैंप लगाया गया एवं उन्हें निशुल्क दर्द का तेल दवाइयां लक्ष्मी जी के पूजन की सामग्री पौधे भेंट कर दो सो से ज्यादा वृद्ध जनों का सम्मान किया ।
इस अवसर पर वसुंधरा कुटुंब वेलफेयर सोसाइटी के मदन मोहन शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती अंजू गुप्ता, एवं विपश्यना सिंह ने डॉक्टर राकेश के दावत को सफा पहनकर सम्मान किया।कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश के दावत ने बच्चों को फल बिस्किट व आतिशबाजी वितरित की । सभी ने डॉक्टर राकेश केदावत द्वारा किए जा रहे हैं कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर वसुंधरा कुटुंब की वृद्ध जनों को स्वास्थ्य निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड स्टार के अस्पताल की तरफ से विपरीत किए गए. जिससे उन्हें प्रत्येक रविवार निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां एवं जांचों का एक अंश दान वहन करना होगा ।डा.रेखा के दावत के सहयोग से चलाई जा रही वृद्ध जन सेवा ईकई का अगला कदम राजकीय स्कूल सेक्टर 8 प्रताप नगर में 6 नवंबर को बच्चों को उपहार व मिठाइयां देकर मनाया जाएगा । 9 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे गोविंद देव जी मंदिर में विशाल सेवा शिविर लगाया जाएगा. जिसमें वहां गोविंद देव जी के दर्शन में आने वाली वृद्ध महिलाओं को निशुल्क तेल दवाइयां व गर्म वस्त्र वितरित किए जाएंगे।