संवाददाता सुमेर सिंह राव
मूंडरू।
श्रद्धांजलि देने वालों का तातां जारी
राजस्थानी फिल्म अभिनेता एवं समाजसेवी श्याम यादव की माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है। बुधवार को दोपहर 12 बजे बाद यादव की माताजी की 13 वें की रसम पर सीसी पूजन किया जाएगा। गौरतलब है कि गत 14 जनवरी को यादव की माताजी का ह्रदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद से ही उनके पैतृक गांव लिसाड़िया फुटाला की ढाणी में उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, राजनेताओं, रिश्तेदारों तथा प्रबुद्ध जनो का क्रमबद्ध सिलसिला जारी है।