प्लेसमेंट कार्मिकों को नवीन संविदा सेवा नियमों में शामिल करने की मां
प्लेसमेंट कार्मिकों को नवीन संविदा सेवा नियमों में शामिल करने की मां
जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ विजयपाल सैनी
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल,जयपुर में कार्यरत कार्मिकों ने मंगलवार को राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल सर्विस रूल्स हायरिंग टू सिविल रूल में सम्मिलित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरण मल बुनकर, तरूण बाकोलिया, रणजीत कुमार शर्मा, सुरज मल बुनकर, जितेंद्र पाराशर आदि ने बताया की
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल,जयपुर में एक दशक से अधिक समय से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से निरंतर कार्यरत है। हाल ही में झालावाड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला कलेक्टर के माध्यम से प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मियों को संविदा सेवाओं में सम्मिलित करने का प्रस्ताव भिजवाने के आदेश दिए थे। कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के पृष्ठ संख्या 10 के बिन्दू संख्या 3 के वर्णित सरकार में प्लेसमेंट कार्मिक सहित अन्य विभागों के अंतर्गत सभी प्लेसमेंट कार्मिकों की समस्या का यथोचित समाधान कर नियमित किया जाएगा। विगत दिनों में सरकार की ओर से संविदा कर्मियों को नियमित करने का फैसला लिया गया है। इससे कार्मिकों में उत्साह व सरकार के प्रति सकारात्मक भाव उत्पन्न हुआ है।
इस दौरान राजेंद्र कुमार मीणा, आशीष शर्मा, कन्हैया लाल बंशीवाल, हर्षवर्धन वर्मा, राजेश कुमार मीणा, गोविंदा वर्मा, कमल, गुरु प्रसाद,आशीष पांचाल आदि उपस्थित थे।