बूंदी, 31 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 में अधिकाधिक मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जागरूकता अभियान जारी है। कार्यक्रमों की श्रृखंला में स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर निकाय क्षेत्र इन्द्रगढ़ में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन नगर निकाय क्षेत्र इन्द्रगढ़ से प्रारंभ होकर श्री राम चौराहा होते हुए बस स्टैंड तिराहा से आश्रय स्थल नगर पालिका इन्द्रगढ़ पर रैली का समापन किया गया। समापन स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्वीप जागरूकता रंगोली बनाकर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया गया।