-वोटर लिस्ट से छूटे लोगों के नाम मौके पर ही मतदाता सूची में दर्ज करवाने की कार्यवाही हुई
बून्दी 22 अक्टूबर। मतदान प्रक्रिया से कोई भी वंचित न रहे इसके लिए जिले में विविध गतिविधियों और कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं इसी क्रम में जिला इलेक्शन आईकॉन डॉ सर्वेश तिवारी द्वारा घुमंतू मतदाताओं गाड़िया लुहार आदि विशिष्ट समूह से रूबरू होने का अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अलग अलग स्थानों पर रह रहे गाड़िया लुहार, बंजारा आदि समूहों से संपर्क कर उनके वोटर लिस्ट में नाम जुड़ने के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें शत प्रतिशत मतदान हेतु जागृत किया गया। इस दौरान नामांकन से वंचित रहे योग्य व्यक्तियों के नाम जुड़वाने की प्रक्रिया भी मौके पर ही बीएलओ व सुपरवाइजर के सानिध्य में करवाई गई।
इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम द्वारा रूबरू होने पर खानाबदोश समूह के दीना ने अपने शब्दों में कहा कि उनके पूर्वजों ने अपनी आजादी व राष्ट्रीयता की भावना के लिए संकल्प लेकर घर बार छोड़ दिए थे इसलिए बोट का महत्व समझकर वे वोट जरूर देंगे। बुजुर्ग सीता बाई ने चर्चा में कहा कि कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो चंद रुपयों या नशे के लिए वोट के साथ अपना जमीर बेच देंतें हैं जो गलत हैं उन्होंने तिवारी के आव्हान पर यथा सम्भव समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम में ऐसे व्यक्ति सामने आए जिनका विभिन्न कारणों से वोटर लिस्ट में नामांकन नहीं हो पाया था। जिनके नामांकन हेतु बीएलओ अर्जुन सिंह हाड़ा ने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये व मतदान से जुड़े विभिन्न जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर बृजेश कुमार ने प्रत्येक मतदाता की शंकाओं का निदान किया। पीएलवी हँसराज चौधरी व केम्पस एम्बेसेडर आतिश वर्मा ने मतदान दिवस 25 नवम्बर को निर्धारित दस्तावेज में से कोई भी प्रपत्र लेजाकर मतदान हेतु जागरूक किया।
वोटर लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं? आज ही वोटर हेल्पलाइन एप्प से चेक करें, यदि छूट गया तो 27 अक्टूबर से पहले जुड़वाएँ
जिला इलेक्शन आइकॉन डॉ सर्वेश तिवारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि एक बार वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर उसके माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेवे । यदि नाम छूट गया, कट गया या किसी का नाम हटवाना है या किसी प्रकार का संशोधन है तो बीएलओ या एप्प के माध्यम से इसे आवश्यक रूप 27 अक्टूबर से पूर्व ही इसे पूर्ण कर लेवे। विशेष कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नव मतदाता जिनका नाम दर्ज नही हो पाया इस अंतिम अवसर का फायदा उठाएं तथा सभी लोग आगामी 25 नवंबर को आवश्यक रूप से मतदान करें।