जयपुर। स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G51 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने शानदार फीचर्स से लैस किया है। इसकी मुख्य विशेषताएं में ट्रिपल रियर कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस SoC, और एक बड़ी 5,000mAh की बैटरी। शामिल हैं। आइये इसके सभी फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Moto G51 5G की भारत में कीमत
Moto G51 5G की कीमत एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,999 रुपये है। यह फोन विशेष रूप से ई-रिटेल प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के माध्यम से 16 दिसंबर, दोपहर 12 खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
मोटो G51 5G के फीचर्स
Moto G51 5G में 6.8-इंच का मैक्स विजन डिस्प्ले फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट के साथ भी आता है। बायोमेट्रिक्स के लिए, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर मिलता है।
फोटोग्राफी के फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें मुख्य कैमरा 50-मेगापिक्सेल दूसरा कैमरा 8-मेगापिक्सेल और तीसरा 2-मेगापिक्सेल मैक्रो सेंसर है। वीडियो कॉल करने और सेल्फी लेने के लिए आपको एक 13-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है
मोटो फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 20W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं।