MP News: मुरैना में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू जेट दुर्घटनाग्रस्त, पालयट गंभीर रूप से घायल

जयपुर।  भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 आज अभ्यास के दौरान  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना होने के बाद ग्रामीणों की भीड मौके पर ए​कत्रित हो गई और पायलटों को वहां से निकाला। दोनो पायलट इस दुर्घटना में बुरी तरह घालय हो गये हैं। फिलहा  वायु सेना इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों फाइटर विमान  बीच हवा में टकराये थे जिससे दुर्घटना हुई होगी।

जानकारी के मुताबिक फाइटर जेट्स ने आज सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एयर बेस से उड़ान भरी थी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सुखोई-30 में दो पायलट और मिराज जेट में एक पायलट था।
सूत्रों का कहना है कि एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दूसरा राजस्थान के भरतपुर के आसपास के वन क्षेत्र में गिर गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो पायलटों को बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए वायु सेना के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि तीसरे लापता पायलट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और वह घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं।