सांसद रंजीता कोली ने मथुरा से सवाई माधोपुर के मध्य चलाई गई स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाया

सांसद रंजीता कोली ने मथुरा से सवाई माधोपुर के मध्य चलाई गई स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा, 07 अक्टूबर,
लम्बे समय से आमजनता एवं यात्रियों की मांग पर रेल प्रशासन में सवाई माधोपुर–मथुरा–सवाई माधोपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली सवारी गाड़ी की सेवा को गाड़ी संख्या 04794/04793 स्पेशल के रूप में पुनः बहाल कर दिया गया है | इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 09 सामान्य श्रेणी के कोच और 02 स्लीपर कोच सहित कुल 13 कोच है ।भरतपुर सांसद रंजीता कोली भरतपुर के रेलवे स्टेशन पर मथुरा से चलकर सवाई माधोपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के पुनः संचालित होने पर सांसद कोली ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोको पायलट को साफा पहनाकर स्वागत किया एवं हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। साथ ही उन्होंने रेलवे की आरक्षण खिड़की से 25 टिकट लेकर कार्यकर्ताओं के साथ भरतपुर से बयाना तक की यात्रा की ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राघवेन्द्र सारस्वत, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता,जिला महामंत्री भगवानदास,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरव ताखा,सांसद प्रतिनिधि दिनेश भातरा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।