मुकेश खन्ना ने लगाई कंगना की क्लास, बोले- लकड़ी के घोड़े पर बैठकर खुद को झांसी की रानी समझती है

जयपुर। अपने विवादित बयानो को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रणौत को अभिनेता मुकेश खन्ना ने जमकर लताड़ लगाई है। कंगना रानौत के भीख में मिली आजादी वाले बयान को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में एफआईआर दर्ज की गई है। कंगना की इन्ही हरकतों के वजह से कईं फिल्मी सितारे कंगना को खरी खोटी सूना चुके हैं और अब शक्तिमान का अभिनय करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना भी कंगना रानौत पर भड़क गये। मुकेश खन्ना ने तो कंगना से अवॉर्ड वापस लेने की बात भी कही है।

मुकेश खन्ना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वो कहते हुए दिख रहे हैं कि कंगना एक बदतमीज महिला है। ये सिर्फ चापलूसी करते हुए ऐसे बयान देती हैं। खन्ना ने कहा कि एक महिला से लडना मेरी फितरत नहीं है, कईं लोग समझते हैं कि में भी उस पार्टी से जुड़ा हुआ हूं जो कंगना की बुराई करते हैं लेकिन, मैं उन लोगों को बता देना चाहता हूं कि जो देश के खिलाफ बोलेगा मैं उसके खिलाफ बोलूंगा।

खन्ना ने कहा कि कंगना द्वारा 'आजादी भीख में मिली' वाली बात कहना कहां ठीक है। और अगर हमें आजादी 1947 में नहीं मिली तो क्या हम 60 साल से गुलामी में ही जी रहे हैं। कंगना ने उन सभी क्रांतिकारियों का अपमान किया है जिहोंने देश को आजाद करवाने में अपने प्राण त्याग दिये।
मुकेश खन्ना ने कहा कि कंगना लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा पर बैठ कर मणिकर्णिका फिल्म करती हैं और खुद को झांसी की रानी समझती हैं। अगर वे ऐसा किरदार करती हैं तो उन्हें उन असंख्य क्रांतिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए जिन्हें आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिये।