संवाददाता महेंद्र मेवाड़ा देसूरी
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन द्वारा मुकनाराम बावल को जोधपुर-पाली विभाग संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर देसूरी उपशाखा द्वारा नाडोल में भव्य स्वागत किया गया।बावल के विभाग संगठन मंत्री बनने पर सभी ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री विजेन्द्र कुमार निर्मल, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गेहलोत नारलाई, उदाराम मकवाना, देसूरी उपशाखा अध्यक्ष विक्रम सिंह जैतावत, नेनाराम सोलंकी, मांगीलाल लखारा,किस्तुरचन्द मेघवाल सहित उपशाखा देसूरी व संगठन के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।