मूलाराम भील की दोनों किडनी खराब कर्ज में डूब चुका परिवार , समाजसेवियों ने की मदद करने की अपील

लोहावट (सुभाष सिंह झोटवाड़ा) लोहावट क्षेत्र के ढेलाणा निवासी खेताराम भील के पुत्र मूलाराम जिनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी है बेटे के इलाज के लिए पिता ने अपने जीवन में जितने लोगों से जान पहचान थी उन सभी से पैसे उधार लाकर कुछ दिन इलाज के लिए संघर्ष किया लेकिन इतनी बड़ी बीमारी के आगे पिता पुत्र दोनों हिम्मत हार चुके हैं सोशल मीडिया के माध्यम से समाजसेवी संगठनों से 36 कोम के सेवाभावी लोगों से अपील की मदद करने की इस अवसर पर उनकी पुकार सुनकर श्री ओम बन्ना टाइगर फोर्स विकास कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुसिंह ऊदट व नजदीकी संगठन के कार्यकर्ता व ग्रामीण उनके निवास स्थान पहुंच कर सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो के माध्यम से लोगों से मूलाराम की जिंदगी बचाने की अपील की लगभग 10 से 15 लाख खर्चा इनके इलाज में आएगा 36 कोम के सेवाभावी संगठन ओम बन्ना टाइगर फोर्स ने इनको जयपुर ले जाने व वहां पर जितने दिन इलाज चलेगा उतने दिन वहां पर व्यवस्था करने का वादा किया और वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने व ग्रामीणों ने मिलकर रुपए का नगद सहयोग किया परिवार के मुखिया खेताराम जी ने दर्द भरी दास्तां सभी के सामने रखी उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं इसलिए किसी मानव का जीवन बचाना हम सभी का परम कर्तव्य हैं ऊदट ने बताया कि गरीबी जाति या धर्म देखकर नही आती जितने भी सामाजिक संस्थाएं हैं जितने भी संगठन हैं जितने भी राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग हैं और जो लोग दलित वोट बैंक पर राजनीति करते हैं उन लोगों को ऐसे दलित परिवारों की मदद करनी चाहिए प्रत्येक इंसान का फर्ज है मौके पर उपस्थित ओम बन्ना टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने व ग्रामीणों ने मिलकर 24,000/-हजार की नकद सहायता की मांगू सिंह (भूतपूर्व सरपंच) प्रेम सिंह (वर्तमान सरपंच) सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद थे