डकैती के केस में 73 वर्षीय आदमी को मुंबई पुलिस ने 32 साल बाद गिरफ्तार किया
जयपुर। मामला मुबंई के उपनगर बोरीवली का है जहां 32 साल पहले दर्ज लूट के एक मामले में वांछित 73 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर की पुलिस ने यह जानकारी दी। बोरीवली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पड़ोसी भायंदर से गिरफ्तार किया गया जहां वह रह रहा था। उसे शहर की डिंडोशी अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था और पुलिस को उसे अदालत में पेश करने के लिए कहा था।
कथित डकैती 1990 में हुई थी। अब उसे 392 (डकैती), 397 (डकैती), 120-बी (साजिश) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।