बूंदी : नगरपरिषद सभापति मधु नुवाल ने किया जियो 5जी का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी20मई। छोटीकाशी बूंदी शहर में रिलायंस जिओ 5G सेवाओं को आधिकारिक तौर पर लांच किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर  पर सभापति श्रीमती मधु नुवाल ने केक व रिबन काटकर लॉन्चिंग व कार्यक्रम की शुरुआत की और कहां की जिओ ने 5G सेवाओं की शुरुआत करके बूंदी के विकास को और ज्यादा गति प्रदान की है और कहा कि आजकल इंटरनेट की जरूरत हर क्षेत्र में है 5G आने से यूजर्स को और अधिक स्पीड से नेट की सुविधा मिलेगी।
जिओ यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जी बी पी एस प्लस स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा जल्द ही जिले के अन्य भागों में भी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में रिलायंस जिओ के मितेश सक्सेना, अर्पित शर्मा, दीपक नागर, राजेश सिंह, ललित सुथार, कौशल कपूर, गिरिराज गोचर व अन्य समस्त जिओ टीम उपस्थित रही।