कोरोना से बचाव हेतु अधिक से अधिक वैक्सीनेशन करवाएं ... नगर पालिका अध्यक्ष सैनी
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना शिविर के दौरान उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने कोरोना काबूस्टर डोज लगवाया l बूस्टर डोज लगवाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने बताया कि कोरोना से बचाव हेतु लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन लगवाना चाहिए ताकि आप और हम सुरक्षित रह सके l एडवोकेट सैनी ने कहा कि 2 गज दूरी मास्क है जरूरी l
इस दौरान उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद थी ,l