संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
कस्बे के शाकंभरी रोड पर स्थित गौशाला परिसर में मंदिर में गायत्री माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे पूर्व कस्बे के गोपीनाथजी मंदिर से हजारों महिलाओं ने डीजे पर कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर मंगल गीत के साथ महिलाएं नाचती गाती गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अजीत सिंह शेखावत का गायत्री परिवार की ओर से दुपट्टा व पुस्तक देकर सम्मान किया गया। इस दौरान गौशाला परिसर में मंदिर में गायत्री माता की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान कार्यक्रम में कई साधु महात्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन करता गणपत लाल, छोटे लाल, राजेंद्र प्रसाद का गायत्री परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन करने वालों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। गायत्री परिवार जिला संयोजक वैदिक गिरधारी लाल शर्मा, गोविंदराम सोनी, हरिराम वर्मा, रामनिवास फोगाट, बजरंग लाल सोनी, उदय सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह नरूका, डॉक्टर पहलाद सिंह गुर्जर सहित अन्य गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।