संवादाता यतीश कुमार शर्मा
आमेर |
पति-पत्नी में कभी नहीं होगा तनाव क्लेश
दो मोर पंख के जोड़े को पति-पत्नी के कमरे में पूरब-पश्चिम दिशा में लगाने से जिन दंपत्तियों के बीच सदा क्लेश और झगड़ा होता है उन दंपति के बीच प्रेम और बढ़ जाता है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े कभी नहीं होते हैं। पति का पराई स्त्री से संबंध भी नहीं रहता है, उसी केवल अपनी ही पत्नी में आसक्ति रहती है। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होते चले जाते हैं।
मुख्य द्वार पर लगाएं मोर पंख
अगर आप चाहते हैं कि महालक्ष्मी आपके पास से कभी ना जाए तो एक मोर पंख घर के मुख्य द्वार पर जरुर लगा दें। घर के मुख्य द्वार पर मोर पंख लगाने से पैसा की कमी नहीं होती है. दुकान में भी आप मोर पंख लगाए। ऐसा करने से काम काज बहुत अच्छे से चलने लगता है। बहुत से वास्तु दोष दूर हो जाते है.
जहां पर पूरा परिवार एक साथ बैठता हो, वहां पर मोर पंख रखना बहुत अच्छा होता है मोर पंख के नियमित दर्शन करने से परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धीरे-धीरे घर का हर एक सदस्य बुरी आदतों से दूर हो जाता है। और परिवार नजर दोष से बचा रहता है.
पूजा स्थल पर मोर पंख रखें
घर के मंदिर मे प्रत्येक सदस्य को एक मोर पंख जरुर रखना चाहिए।इससे परिवार को शुभता प्राप्त होती है |