सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था शाखा बूंदी के द्वारा विश्व शांति के लिए विश्व णमोकार दिवस पर णमोकार का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था शाखा बूंदी के द्वारा विश्व शांति के लिए विश्व णमोकार दिवस पर णमोकार का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ


बून्दी 19 दिसंबर, सामूहिक जिनेंद्र आराधना संस्था शाखा बूंदी के द्वारा विश्व शांति के लिए विश्व णमोकार दिवस पर रविवार  रात्रि को जैन चौगान नोहरे हाल में णमोकार का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया ।जिसमें सभी समाज बंधुओ ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष  प्रद्युम्न पाटनी एवं मंत्रि रमेश बड़जात्या ने दीप प्रवज्जलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की । शकुंतला बड़जात्या, बीना नौसंदा, पुजा पाटनी,मैना गंगवाल, मिली रावकां ,नरेन्द्र सोनी श्वेता पाटनी ,ने स्वरमधुर आवाज भजनो की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम के अंत भगवान महावीर स्वामी की आरती की ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन छुट्टन बाकलीवाल, दीपक गंगवाल,ललीत गंगवाल, बाबू लाल गोधा,रमेश पाटोदी,विमल वेद,कपील पाटनी,नवीन गंगवाल,सुमन कासलीवाल नीतु कासलीवाल, कविता बाकलीवाल ,मंजु पाटनी ,सीमा बाकलीवाल ,संगीता गंगवाल ,विधा गंगवाल आदि ने पाठ किया। संस्था के मंत्री रमेश बड़जात्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।