राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में नंदनी एवं चार्वी का चयन

कोटा। 67 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता, बास्केटबाल अंडर-19 बालिका में स्कूल गेम्स फडरेसन आफ इण्डिया के द्वारा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोफिया गर्ल्स सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल बल्लभ नगर, कोटा से नंदनी सिंह पुत्री श्री के पी सिंह एवम् चार्वी जाजू पुत्री श्री नवनीत जाजू का सीबीएसई वेलीफेयर स्पोर्टस ओर्गनाजेशन की टीम में चयन हुआ है।

बास्केटबाल कोच श्रीमती कविता पंचौली एवम् शाहबाज खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सम्पूर्ण राजस्थान से अखिल भारतीय स्तर पर केवल तीन खिलाडियों का ही राजस्थान से चयन किया गया है, जिनमें से यह दोनों छात्राएं सोफिया स्कूल बल्लभ नगर की है। ये दोनों ही छात्राएं बाहरवीं कक्षा की है। ज्ञात हो की स्कूल गेम्स फडरेसन आफ इण्डिया द्वारा आयोजित 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स बास्केटबाल अंडर -19 गर्ल्स मुम्बई महाराष्ट्र में दिनांक 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे है।