नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन द्वारा जिले भर में नारी शक्ति फिटनेस रन
राजसमंद, कुंभलगढ़,खमनोर, देलवाड़ा, रैलमंगरा, आमेट, देवगड़ ब्लॉक में आयोजन
महिलाओं की शक्ति और क्षमता विकसित भारत का प्रमाण :- मीनल
राजसमंद । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमंद द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कांकरोली में माई भारत विकसित भारत की परिकल्पना पर नारी शक्ति फिटनेस रन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मीनल पालीवाल थी जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य तरुणा टेलर ने की। केंद्र की आयोजन प्रभारी बिंदु वैष्णव ने बताया कि छात्राओं को संबोधित करते हुए मीनल पालीवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति और क्षमता का एक प्रमाण होगा और संदेश फैलाएगा। महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी को बढ़ाना, फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना, जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और समग्र कल्याण में सुधार हो सके। इसके अलावा, यह महिलाओं के विकास और सफलता के लिए अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देगा। प्रधानाचार्य तरुणा टेलर ने बताया कि ये दौड़ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पालन की अगली कड़ी है और हमारे राष्ट्र के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को दोहराने के लिए है। ब्लॉक कोर्डिनेटर बिंदु वैष्णव ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस रन में परिणाम स्वरूप प्रथम स्थान पर अंजलि छिपा, द्वितीय स्थान पर संजना कुमावत, तृतीय स्थान पर खुशबू मोची रही। विजेताओं का इकलाई, टीशर्ट, कैप, मिल्क मग, हैंड बेंड व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का संचालन पदमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिंदु वैष्णव, निलेश पालीवाल,अरुणा गॉड, नीरूपमा त्रिपाठी, रीना चौधरी, जयश्री पुरोहित, रघुवीर सहित विद्यालय स्टाफ व ग्रामीण युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
◆ कुंभलगढ़:- नेहरु युवा केंद्र राजसमंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शूर सिंह की भागल में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षयता प्रधानाचार्य देवेंद्र श्रीमाली ने की। आयोजन प्रभारी भरत पालीवाल ने बताया की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रेरणा चौहान, द्वितीय स्थान चांदनी परिहार और तृतीय स्थान पर सुनीता राठौड़ रही। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ नरेश प्रजापत, दुर्लभ दवे, महेंद्र कुमार, श्वेता लोहार सहित विद्यालय के छात्र और छात्रा उपस्थित रहे।
◆ खमनोर:- नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन द्वारा नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सांगा का खेड़ा, नमाना मे किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामेश्वर लाल भील ने की। ब्लॉल कोर्डिनेटर व आयोजन प्रभारी नारायण सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रथम स्थान पर नव्या गमेती, द्वितीय स्थान पर मोनिका गमेती व तृतीय स्थान पायल गमेती ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सोहन लाल गुर्जर, किशन, लक्ष्मण, राजू, मांगी लाल, कैलाश, दिनेश, किशनलाल, रोशन सहित कई युवा उपस्थित थे।
◆ देलवाड़ा:- नेहरु युवा केंद्र संग़ठन राजसमंद द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षयता प्रधानाचार्य केसर सिंह राठौड़ ने की। ब्लॉक कॉर्डिनेटर व आयोजन प्रभारी राकेश पुरोहित ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में प्रथम स्थान हिना गमेती, द्वितीय स्थान पायल कुंवर मौजावत, तृतीय स्थान पर गिरजा कुंवर भाटी रही। इस अवसर पर वंदना दशहोरा, गोविंद कांत त्रिपाठी, बबीता माहोर, आशा भाटी, सोनल पवार, भारती आमेटा सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी।
◆ रैलमंगरा :- नेहरू युवा केंद्र संगठन राजसमंद द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरज में नारी शक्ति फिटनेस रन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य शफी मोहम्मद रंगरेज ने की। ब्लॉक प्रभारी पायल शर्मा ने बताया कि सानिया बानू, अनुराधा कुमावत, पुष्पा कुमावत क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर के दौरान रहीम खान, राधेश्याम रेगर, सोनिया जीनगर, इरफान खान, रजनीकांत, अंतिमा शर्मा, वर्षा मीणा, रामगनी मीणा, राजेश पुजारी, भगवान लाल सरगरा, किशनलाल आदि उपस्थित थे।
◆ आमेट:- नेहरू युवा केंद्र राजसमंद के निर्देशन पर सूर्यवंशी महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल लिकी द्वारा महिला दिवस पर ब्लॉक स्तरीय महिला दौड़ प्रतियोगीता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिकी खेल मैदान पर आयोजित की गई। आयोजन प्रभारी व ब्लॉक कोर्डिनेटर अजय सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी देवी, द्वितीय स्थान पर पिंकी देवील व तृतीय स्थान पर अंजू देवी ने किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर कुशुम कंवर रावत, द्वितीय स्थान पर उषा व तृतीय स्थान पर नैनी रावत ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, लिकी सरपंच अंजली कंवर, मंजू धायल, पुरण दास वैष्णव, मेट पिंकी, बबरी सिंह, वैष्णव संतु देवी, हेमलता वैष्णव, शंकर सिंह पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह, नरपत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, गणेश सिंह, ममता लोहार, लक्ष्मी देवी, सल्लू देवी, अंजू देवी, कुसुम देवी, संतु देवी, पानी देवी, अणसी देवी, शंकर सिंह रावत उपास्थित थे।
◆ देवगढ़ : महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए नेहरु युवा केंद्र के करियर महिला मंडल द्वारा विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद अनमोल उपाध्याय, आरती कच्छावा, आशा सेन और विशिष्ट अतिथि शिल्पा सेन , भंवर सिंह जी, कृष्णा तिवारी रहे। आयोजन प्रभारी व ब्लॉक कॉर्डिनेटर अवंतिका शर्मा ने बताया कि नारी शक्ति फिटनेस दौड़ में प्रथम सुमित्रा रावत, द्वितीय अर्पिता चौहान और तृतीय जिया गुर्जर का रहा। इस अवसर पर हिमांशी, सुमित्रा कुमारी, कोमल कंवर बल्ला,लक्ष्मी कुमारी नम्रता खोखर,लक्षिता कुमारी, अर्पिता रामावत,कोमल रेगर,प्रियंका सालवी, हर्षिता चौहान, दिव्या माली,किंजल चौहान, मनस्वी चौहान, तेजल माली, निहारिका चौहान,आरुषि चौहान,वर्षा जोशी सहित कई बालिकाओ ने फिटनेस दौड़ में भाग लिया।