राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाली विधानसभा क्षेत्र नेता व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

आर एल पी ने कलक्टर को दिया ज्ञापन,,
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बाली विधानसभा क्षेत्र नेता व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

महेंद्र मेवाड़ा, बाली


बाली, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल के निर्देशन में प्रदेश प्रवक्ता रोहित गुर्जर एवं पाली जिला अध्यक्ष माधुराम चौधरी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबुलाल चौधरी, बलदेव सोहू जिला संगठन मंत्री सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ समस्त विधानसभा एवं ब्लॉक बाली, देसूरी, जैतारण,सोजत के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा पाली जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती रैलियों के आयोजन को जल्द से जल्द प्रारंभ करने व युवाओं को दो वर्ष की आयु में छूट देने की मांग को लेकर व अग्निपथ योजना के माध्यम से सेना में संविदा भर्ती के निर्णय के विरोध में केंद्र सरकार के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।