शिविर में बताएं दांतों की देखभाल के उपाय
सफाई के साथ-साथ दांतों की देखभाल भी बेहद जरूरी,……. डॉक्टर सुमन मीणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय मुख् स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता की देखरेख में शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया l शिविर में उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन मीणा ने आए हुए मरीजों को दातों की साफ सफाई हेतु जरूरी उपाय भी बताएं lडॉक्टर मीणा ने कहा कि दांतों की देखभाल अति आवश्यक है l डेंटल हाइजनिस्ट डॉ मुकेश शर्मा ने भी दांतों की देखभाल करने के उपायों की जानकारी शिविर में आए हुए लोगों को दी l